रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

मनोज ने कारगिल युद्ध में दी थी प्राणों की आहुति

इगलास। परोपकार सामाजिक सेवा संस्था द्वारा गांव तोछीगढ़ में सर्वोच्च वीरता पुरस्कार से सम्मानित बलिदानी कैप्टन मनोज कुमार पांडये को श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्ष जतन चौधरी ने कहा कि अमर मनोज पांडेय को 1999 के कारगिल युद्ध में असाधारण वीरता के लिए मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। इंटर करने के बाद मनोज ने पुणे की राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में दाखिला लिया और प्रशिक्षण पूरा करने के पश्चात वे 11 गोरखा रायफल्स रेजिमेंट की पहली वाहनी के अधिकारी बने। आपरेशन विजय कारगिल युद्ध के कठिन मोर्चे खालूबार को जीत कर ही माने। हालांकि उन्हें अपने प्राणों की आहुति देनी पड़ी। इस अवसर पर हर्ष चौधरी, शशांक ठैनुआं, विशाल ठैनुआ, गौरव चौधरी, युवराज सिंह, सचिन, मुकेश, सूरज, साधना आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!