अलीगढ़ -दिल्ली ईएमयू पैसेंजर समेत कई ट्रेनें रहेंगी निरस्त
अलीगढ़। गाजियाबाद-टूंडला खंड पर चिपियाना बुज़ुर्ग-दादरी के मध्य चौथी लाइन के लिए पावर और ट्रैफिक ब्लॉक कार्य के चलते गाड़ियों का निरस्तीकरण किया गया है। वहीं कुछ ट्रेनों का समय बदला गया है तो कुछ ट्रेनों को देरी से संचालित करने का निर्णय लिया गया है। मंगलवार से रविवार तक चलने वाले इस कार्य के चलते दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक पर करीब 20 से अधिक ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि मंगलवार,बुधवार, गुरुवार तथा शुक्रवार को दिल्ली- अलीगढ़ ईएमयू, दनकौर- शकूरबस्ती ईएमयू दोनों ओर से अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। गुवाहटी-नई दिल्ली प्रारंभिक स्टेशन से बुधवार को उत्तर मध्य रेलवे में 90 मिनट के लिए नियंत्रित कर संचालित की जाएगी ।जबकि हटिया-आनंद विहार ट. प्रारंभिक स्टेशन से 70 मिनट के लिए नियंत्रित कर संचालित की जाएगी। गुरुवार को नई दिल्ली-दरभंगा प्रारंभिक स्टेशन से 90 मिनट देर से संचालित की जाएगी । नई दिल्ली-लखनऊ प्रारंभिक स्टेशन से गाज़ियाबाद से 50 मिनट नियंत्रित कर संचालित की जाएगी ।नई दिल्ली-भुवनेश्वर प्रारंभिक स्टेशन से भुवनेश्वर से 30 मिनट नियंत्रित कर संचालित की जाएगी । नई दिल्ली-गया प्रारंभिक स्टेशन से तिथि गाज़ियाबाद से 25 मिनट नियंत्रित कर संचालित की जाएगी। नई दिल्ली-दरभंगा प्रारंभिक स्टेशन भुवनेश्वर से 20 मिनट नियंत्रित कर संचालित की जाएगी । आनंद विहार ट.-भागलपुर प्रारंभिक स्टेशन से भुवनेश्वर से 15 मिनट नियंत्रित कर संचालित की जाएगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली-अलीगढ़ प्रारंभिक स्टेशन से दोनों ओर की निरस्त रहेगी । दनकौर-शकूर बस्ती प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
नई दिल्ली-दरभंगा प्रारंभिक स्टेशन से गाजियाबाद से 20 मिनट नियंत्रित कर संचालित की जाएगी। शनिवार को दिल्ली-अलीगढ़ ईएमयू प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
लिंक गाड़ी अलीगढ़-दिल्ली प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
दनकौर-शकूरबस्ती प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी हटिया-आनंद विहार ट. प्रारंभिक स्टेशन से 70 मिनट नियंत्रित कर संचालित की जाएगी।
नई दिल्ली-दरभंगा प्रारंभिक स्टेशन से नई दिल्ली 90 मिनट की देरी से चलेगी। नई दिल्ली-लखनऊ प्रारंभिक स्टेशन गाजियाबाद से 50 मिनट नियंत्रित कर संचालित की जाएगी। नई दिल्ली-हावड़ा प्रारंभिक स्टेशन से गाजियाबाद से 30 मिनट नियंत्रित कर संचालित की जाएगी। नई दिल्ली-गया प्रारंभिक स्टेशन भुवनेश्वर से 25 मिनट नियंत्रित कर संचालित की जाएगी। नई दिल्ली-दरभंगा प्रारंभिक स्टेशन से भुवनेश्वर से 20 मिनट नियंत्रित कर संचालित की जाएगी। आनंद विहार ट.-भागलपुर प्रारंभिक स्टेशन से भुवनेश्वर से 15 मिनट नियंत्रित कर संचालित की जाएगी। रविवार को दरभंगा-नई दिल्ली प्रारंभिक स्टेशन से दोनों ओर से निरस्त रहेगी।
लखनऊ-नई दिल्ली प्रारंभिक स्टेशन से दोनों ओर से निरस्त रहेगी । दनकौर-शकूर बस्ती प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। दिल्ली –अलीगढ़ प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। गुवाहाटी-नई दिल्ली प्रारंभिक स्टेशन से 180 मिनट देरी से संचालित की जाएगी। पुरी-नई दिल्ली छह मई को उत्तर मध्य रेलवे में 70 मिनट की देरी से चलेगी। जयनगर-नई दिल्ली प्रारंभिक स्टेशन से 60 मिनट देरी से संचालित की जाएगी। नई दिल्ली-गया प्रारंभिक स्टेशन से सात मई को नई दिल्ली से 125 मिनट की देरी से चलेगी। नई दिल्ली-दरभंगा प्रारंभिक स्टेशन से सात मई को नई दिल्ली से 125 मिनट की देरी से चलेगी। आनंद विहार ट.-भागलपुर प्रारंभिक स्टेशन से नई दिल्ली से 105 मिनट की देरी से चलेगी। दिल्ली-टूंडला प्रारंभिक स्टेशन से दिल्ली-गाज़ियाबाद के मध्य 70 मिनट देरी से चलेगी।
विज्ञापन
