बाल एवं किशोर पुस्तकालय स्थापित किए जाने के संबंध में बैठक 28 जुलाई को
अलीगढ़। जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत स्तर पर बाल एवं किशोर पुस्तकालय स्थापित किए जाने के संबंध में एक आवश्यक बैठक 28 जुलाई को अपरान्ह 12ः30 बजे से कलैक्ट्रेट सभागार में आहुत की गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी यतेन्द्र सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए संबंधित अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वह ससमय बैठक में प्रतिभाग करने का कष्ट करें।