रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

विष्णुदत्त शर्मा कालेज में मेधावी विद्यार्थी किए सम्मानित

इगलास। कस्बा के श्री विष्णु दत्त शर्मा इंटर कालेज में माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्तम प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह हुआ। मेधावियों को प्रबंधक गौरव शर्मा, प्रधानाचार्य आनंद स्वरूप पाठक एवं कोषाध्यक्ष शशांक शर्मा द्वारा अंग वस्त्र पहनाकर व ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इंटरमीडिएट परीक्षा में राहुल उपाध्याय ने 97 फीसद अंक प्राप्त कर प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। आकाश कुमार व शिवम कौशिक ने 92.6 फीसद अंक प्राप्त कर विद्यालय में द्वितीय स्थान तथा आशू ने 91.6 फीसद अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे हैं। इंटरमीडिएट में विद्यालय के 59 छात्र-छात्राओं ने 75 फीसद से अधिक अंक प्राप्त कर ससम्मान परीक्षा उत्तीर्ण की है। हाईस्कूल परीक्षा में गोपाल चौधरी ने 580 अंक प्राप्त कर जनपद में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का सम्मान बढ़ाया है। वहीं लावन्या शर्मा ने 95 फीसद अंक प्राप्त कर विद्यालय में द्वितीय तथा देव उपाध्याय ने 94.17 फीसद प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त कर सफल हुए हैं। स्वागत समारोह में विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों ने उपस्थित होकर उनका उत्साह वर्धन किया। संचालन कृष्णानंद शर्मा ने किया।

error: Content is protected !!