मानव श्रंखला बनाकर किया मतदान के प्रति जागरूक
इगलास। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत बुधवार को श्री विष्णु दत्त शर्मा इंटर कालेज में मानव श्रृंखला बनाई गई। आगनबाड़ी, महिला समूह व छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का नेतृत्व एसडीएम महिमा राजपूत ने किया। मानव श्रृंखला के माध्यम से यह संदेश दिया कि सात मई को लोकतंत्र के महापर्व के मौके पर मताधिकार का प्रयोग करें। एसडीएम ने मतदाताओं से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। वहीं कालेज से ब्लाक मुख्यालय तक जन जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने मतदाताओं से पहले मतदान फिर जलपान करने की अपील किया। इस अवसर पर वीडीओ, बाल विकास अधिकारी विष्णु कुमार, प्रधानाचार्य आनंद स्वरुप पाठक, गौरव शर्मा, शशांक शर्मा आदि थे।