रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

प्रधानाचार्य डा. संजय सिंह को मातृ शोक

अलीगढ़। इगलास के श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा संजय कुमार की मां राजबाला सिंह (75) का शुक्रवार को उपचार के दौरान निधन हो गया।पिछले कई माह से उनका उपचार अलीगढ़ के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा था। शनिवार को सुबह उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव भूरंगा, हरौथा में किया जाएगा। डा. संजय कुमार के पुत्र जन्मेजय व उनकी पत्नी दोनों ही बिहार में सिविल जज हैं। मृत्यु की सूचना पर उनके स्वजन व शुभचिंतक शोक संतप्त हैं। वहीं इस मौके पर लाल बहादुर शास्त्री कालेज एवं शिवदान सिंह कालेज के शिक्षकों ने दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने के साथ ही शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना ईश्वर से की है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!