रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

एसडीएम व अधिवक्ताओं के बीच मतभेद हुए समाप्त

खैर। एसडीएम व अधिवक्ताओं के बीच चल रहे मतभेद आपसी समझौते व वार्ता के बाद समाप्त हो गए। अधिवक्ताओं ने पिछले पांच दिनों से चल रही हड़ताल को वापस लेते हुए बुधवार से सभी न्यायिक कार्य करने का फैसला किया है।

बता दें कि बीती पांच जुलाई को अधिवक्ताओं ने एसडीएम मोहम्मद अमान पर अधिवक्ताओं एवं जनता के प्रति अनुचित व्यवहार करने एवं तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार कर दिया था। उन्होंने एसडीएम का स्थानांतरण ना होने तक न्यायिक हड़ताल पर फैसला किया था।

मामले में एसडीएम ने आपसी मतभेद को समाप्त किये जाने को तहसील सभागार में अधिवक्ताओं के बैठक बुलाई। जिसमें बार के अध्यक्ष बलवीर सिंह दिसवार की अगुवाई में वरिष्ठ अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल ने पहुंचकर वार्ता की। एसडीएम ने कहा कि अधिवक्ता व संयुक्त मजिस्ट्रेट आपस में एक सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों का उद्​देश्य वादकारियों को सुलभ न्याय दिलाना है। एसडीएम ने अधिवक्ताओं को वार व बैंच के बीच मधुर संबंध बनाए रखने के लिए आश्वस्त कराया। जिस पर अधिवक्ताओं ने मदभेद समाप्त करने पर सहमति जता दी।

मंगलवार को बार अध्यक्ष बलवीर सिंह की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं ने बैठक करते हुए हड़ताल को वापस करते हुए बुधवार से न्यायिक  कार्यों को करने का निर्णय ले लिया। बैठक में रघुकूल तिलक गौड़ एड., शिशुपाल शर्मा, संतगिरि, बृजवासीलाल, भूपेन्द्र शर्मा, अमर सिंह, मानवेन्द्र सिंह, सतेन्द्र शर्मा, अमर सिंह, श्याम कुमार, प्रदीप चौहान, सत्यपाल सिंह, मुकेश, अनिल, प्रेमपाल शर्मा, संजय सारस्वत, ललित मिश्रा, भगवती पाली, अजय चौहान, पंकज शर्मा  आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!