रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

धूमधाम से निकाली भव्य पूजित अक्षत कलश यात्रा, राममय हुआ चंडौस

चंडौस। अयोध्या में श्री राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पूर्व देश भर मे हिंदु समाज विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। शनिवार को श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के बैनर तले चंडौस नगर में पूजित अक्षत कलश यात्रा बड़े ही धूमधाम के साथ निकाली गई। यात्रा में मौजूद श्रद्धालु जय श्री राम के जयघोष करते हुए डीजे की मधुर धुनों पर झूमते हुए चल रहे थे। जिससे समूचा कस्बा राममय हो गया। यात्रा के नगर में भ्रमण के दौरान लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर व भगवान राम की आरती उतारकर जोरदार स्वागत किया। यात्रा में स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। वहीं पिछले दिनों नगर में राम बरात निकाले जाने के दौरान हुए बबाल को देखते हुए पूरे कस्बा में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान एएसपी गभाना अमृत जैन, एसडीएम गभाना हीरालाल सैनी, सीओ सेकेंड आरके सिसौदिया, सीओ खैर राजीव द्विवेदी समेत कई थानों की पुलिस फोर्स व पीएएसी बल तैनात रहा। कलश रथ यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से निपटने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। आयोजन में विपिन वर्मा,राजीव हिंदुस्तानी,रामकुमार आर्य, अनुराग ठाकुर, विक्की वर्मा,भाजपा नेता जय शर्मा, चेतन शर्मा, बिल्लू प्रधान, मनोज मित्तल,अंकित गौतम, संदीप ठाकुर योगेश राजपूत, अमित मित्तल,इंद्रजीत सिंह, शिवम गुप्ता, अमित बोहरे, राहुल, विवेक शर्मा आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!