रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

रिश्ते के देवर ने की छेड़छाड़ व मारपीट

इगलास। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का कहना है कि उसके पति नौकरी करते हैं। वह गांव से बाहर जंगल में बने मकान में अकेली थी। विगत 29 अक्टूबर को रिश्ते का देवर घर में अंदर आया और अकेला देखकर छेड़खानी करने लगा। जब उसने बचाव में चीख-पुकार की तो आरोपित मौके से यह धमकी देते हुए भाग गया कि अभी लौटकर देखता हूं। कुछ समय बाद आरोपित नरेंद्र अपनी मां व बहन को लेकर घर में घुस आया। तीनों ने एक राय होकर उसके साथ मारपीट की। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी पंजीकृत की गई है।

कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

इगलास। कोतवाली पुलिस ने ग्राम भानऊ निवासी चंद्रपाल पुत्र गोपाली का कहना है कि गांव के लक्ष्मण, गोरख, मुलायम व नारद ने उसके पुत्र संतोष को शनिदेव के मंदिर पर पूजा करने के लिए जाते समय एक जुलाई को मारपीट की। इस घटना के संबंध में पुलिस को सूचना देने तथा बेटे की डाक्टरी करा कर रात्रि नौ बजे घर लौटते पर बेटे राहुल के साथ आरोपितों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बेटे का मेडिकल कालेज में उपचार कराया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी पंजीकृत की है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!