रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पोखर में डूब कर इकलौते बेटा की हुई मौत

अतरौली। क्षेत्र के गांव बढ़ौली में पोखर में डूब कर परिवार के इकलौते बेटा की मौत हो गई। बच्चा एक दिन पहले अन्य बच्चों के साथ खेलते-खेलते गायब हो गया था। बच्चे का शव पोखर में उतराता हुआ मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।

गांव बढ़ौली निवासी दुष्यंत कुमार पर 6 वर्षीय इकलौता बेटा दीपक रविवार को गांव के अन्य बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। खेलते-खेलते दीपक अचानक से गायब हो गया। देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई और उसकी तलाश शुरू कर दी।

लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। सोमवार को बच्चों ने बताया कि गेंद पोखर में चली गई थी। जिसे लेने के लिए दीपक पोखर की तरफ गया था। उसके बाद पता नहीं चला कि वह कहां गया। परिजन दौड़ते हुए गांव की पोखर पर पहुंचे। जहां पर उन्हें दीपक का शव पानी उतराता हुआ दिखाई पड़ा। परिजनों ने अन्य लोगों की मदद से बच्चे के शव को पानी से बाहर निकाला। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। दीपक चार बहनों के बीच इकलौता भाई था।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!