रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

जसराम सिंह सरस्वती इंटर कॉलेज में हुई स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता

गभाना। सोमना मोड़ स्थित जसराम सिंह सरस्वती इंटर कालेज में गुरुवार को विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी कला के माध्यम से स्वच्छता की महत्ता को दर्शाया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य भुवनेश कुमार सिंह व पीएलवी राम अवतार ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हुए स्वच्छता के महत्व की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत के निर्माण के लिए जन-जन को आगे आकर स्वच्छता अभियान से जुड़ना चाहिए। देश को साफ एवं स्वच्छ रखना हमारा कर्तव्य है। हमें इस राष्ट्रीय अभियान का सम्मान करते हुए इसका अनुसरण करना चाहिए। छात्र-छात्राओं ने पेंटिग के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।प्रतियोगिता में पूजा चौधरी प्रथम, अभिनव कुमार, सानिया कुमारी द्वितीय, जागृति कुमारी व भूमिका जादौंन तृतीय स्थान पर रही। इस मौके पर पूजा सिंह, केंद्रपाल सिंह, संतोष कुमार, निशा सिंह, मुनेश कुमार, नेहा सिंह, अवधेश कुमार, अभिषेक कुमार, रेनू सिंह, जितेंद्र कुमार, उमेश कुमार, अनिल कुमार, निशा जाखड़, शालू सिंह, संजीव शर्मा, सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!