गभाना थाना पर त्योहारों को लेकर हुई शांति समिति की बैठक
गभाना। थाना परिसर में रविवार को गणेश चतुर्थी, अनंत चतुर्दशी, मूति विसर्जन व बारावफात (ईद-ए-मिलाद) आदि त्योहारों को लेकर इंस्पेक्टर राम कुंवर सिंह ने सभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं, व्यापारियों व डिजीटल वॉलटिंयर्स के साथ शांति समिति की बैठक की।
इस दौरान इंस्पेक्टर ने कहा कि सभी पर्वों को आपसी प्रेम व सौहार्द के साथ मनाएं, यदि किसी ने भी त्योहारों की आड़ में माहौल बिगाड़ने का प्रयत्न किया तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कि पूर्व में जो परंपरागत तरीके से त्योहारों मनाए जा रहे हैं उसी तरीके से मनाएं। कोई भी नई परंपरा के लिए अनुमति नहीं दी जाएगी। इस मौके पर एसएसआई केपी सिंह, एआई अमित कुमार, महावीर सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रवेंद्र सिंह राना, हाजी यामीन अली, अंशू गोयल, राजकुमार माहेश्वरी, हरीश माहेश्वरी, मुकेश कश्यप, राजकुमार, कुलदीप शर्मा प्रधान, प्रशांत गोयल, बीरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।