रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना में प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 दानवीरों ने किया रक्तदान

- युवा भाजपा नेता ने फीता काटकर किया शुभारंभ

गभाना। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।

शिविर का शुभारंभ पूर्व विधायक ठा. दलवीर सिंह के पौत्र एवं युवा भाजपा नेता ठा. अजय सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। एक बार रक्तदान करने से चार लोगों की जान बचायी जा सकती है वहीं खुद को भी विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से कोई कमजोरी नहीं आती है। एक स्वस्थ्य व्यक्ति को तीन माह के बाद रक्तदान जरूर करना चाहिए, जिससे शरीर में नए रक्त का निर्माण हो सके।शिविर में 50 दानवीरों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। इस मौके पर सीएचसी प्रभारी डा. नवीन कुमार, अजय चौधरी, विपिन कुमार सिंह, हिमांशु माहेश्वरी, दुर्गेश गोयल, अमित गोयल, शमीम खान, हाजी यामीन अली, विनय कुमार, लोकेश कुमार, अनिल ठाकुर आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!