नेत्र जांच शिविर में 90 मरीजों की हुई जांच
इगलास। एलबीके पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कल्याणम करोति द्वारा संचालित श्रीजी बाबा नेत्र चिकित्सालय के चिकित्सकों ने 90 नेत्र रोगियों का निश्शुल्क परामर्श कर चश्मा वितरित किए।
शिविर प्रातः 10 से दोपहर दो बजे तक आयोजित किया गया। नेत्र रोगियों की जांच नेत्र चिकित्सक डा. धनंजय वशिष्ठ, डा. ब्रजेश सिंह (ओप्टोमेथिक्स), डा. योगेश ठाकुर (फिटनेस) व आकाश उपाध्याय ने जांच पड़ताल की। कैंप में राष्ट्रीय केडिट कोर के छात्र-छात्राओं ने विशेष सहयोग प्रदान किया।
शिविर में कुल 90 रोगियों में से 31 रोगियों को निश्शुल्क चश्मा वितरण किए। सात रोगियों को मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए मथुरा भेजा गया। प्रबंधक हरीमोहन अग्रवाल, समाजसेवी नितिन अग्रवाल, निर्देशिकामान्या अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल, भूपेश चंद का सहयोग रहा।
आयुष्मान कार्ड किए वितरित
इगलास। नगर के लक्ष्मण देवदत्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शाम को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश सरकार की योजनान्तर्गत 15 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। जिसमें पीवीसी कार्ड पाने वाले चार महिला व 11 पुरुष थे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लाइव टेलीट्स्टक के दौरान डा. रोहित राठी द्वारा कार्ड वितरित किए गए। इस मौके पर स्वास्थ्य कर्मी राजेश कौशिक, प्रभात शर्मा, संजीव कुमार, प्रवीन कुमार, विजेंद्र सिंह आदि थे।