रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

वीरपुरा में सोमना-खैर मार्ग पर कार में ट्रॉला ने मारी टक्कर, दो लोग घायल

गभाना। क्षेत्र के गांव वीरपुरा में सोमना-खैर मार्ग पर शनिवार सुबह ट्राॅला ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से खैर स्थित सीएचसी में भर्ती कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के थाना खुर्जा के गांव ढ़ाकर निवासी मोनू पुत्र महेश कुमार अपने साथी के साथ रविवार को ईको कार से सवारियों को खैर छोड़कर गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह सोमना-खैर मार्ग पर गांव वीरपुरा के समीप पहुंचे तभी सामने से तेज गति से आ रहे ट्रॉला ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार सवार दोनों युवक घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से खैर स्थित सीएचसी में भर्ती कराया दिया। वहीं हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रॉला को लेकर मौके से फरारा हो गया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!