रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

टीबी उन्मूलन के प्रति लोगों को किया जागरुक

अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग ने सामुदायिक रेडियो नारद 90.4 एफएम और स्वयंसेवी संस्था स्मार्ट के संयुक्त तत्वावधान में इगलास स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में “100 दिवसीय टीबी उन्मूलन जागरूकता अभियान” के तहत लोंगों को जागरूक किया। यह आयोजन स्मार्ट संस्था द्वारा वित्तपोषित कार्यक्रम “सेहत सही, लाभ कई” का हिस्सा है।
विभागाध्यक्ष डा. संतोष गौतम ने 100 दिन में टीबी उन्मूलन अभियान के विषय में विस्तार से जानकारी दी। मुख्य अतिथि डाक्टर स्कंद राजा ने बताया कि अलीगढ में 100 दिन में टीबी उन्मूलन की शुरुआत 6 जनवरी से हुई है। इस अभियान के तहत 60 साल से ऊपर के महिला, पुरुष में क्षय रोग की जांच की जा रही है। सीडीपीओ अवनेंद्र ने मंगलायतन विश्वविद्यालय के रेडियो नारद के टीबी उन्मूलन अभियान की सराहना करते हुए कहा कि टीबी के उन्मूलन में जनसहभागिता बहुत जरूरी है। मंगलायतन विश्वविद्यालय के आयुर्वेदिक विभाग के डाक्टर पंकज राठौर ने कहा डायबिटीज पेशेंट, जिनको पहले से ही टीबी है, क्रोनिक स्मोकिंग, अस्थमा से पीड़ित व्यक्तियों में टीबी संक्रमण की संभावना ज्यादा रहती है। आयोजन में रेडियो नारद के आरजे वीर प्रताप सिंह, मनीषा उपाध्याय, योगेश कौशिक, मयंक जैन, टीबी अधिकारी प्रेमवीर सिंह का योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन याशिका गुप्ता और आभार संयोजक प्रोफेसर प्रदीप कुमार ने व्यक्त किया।  इस अवसर पर सोमी, क्षमा, ट्विंकल, पूजा, शुभा, कनिका, आदित्य, लवकुश, रामेंद्र, युवराज, यश, विकास, मुकेश ठेनुवा उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!