रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

ग्रामीणों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय द्वारा उन्नत भारत अभियान के तहत ग्राम पंचायत गांधी ग्राम में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों के बीच केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करना था।
कार्यक्रम समन्वयक डा. स्वाति अग्रवाल ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य उन लोगों की पहचान करना है जो सरकारी योजनाओं के लाभ से जानकारी के अभाव में वंचित रह जाते हैं। डा. हिबा इस्लाही ने विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी दी। डा. भारतेंदु ने सिंचाई के लिए सरकार द्वारा की जा रही पहल गिनाई। डा. रोबिन वर्मा ने कहा कि उन्नत भारत अभियान देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। भावना राज ने कहा कि ग्रामीण सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएंगे तो उनके जीवन स्तर में सुधार होगा।  

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!