हेम विद्या निकेतन स्कूल में किया गया पौधारोपण
खैर। तहसील क्षेत्र के गांव चमन नगरिया स्थित हेम विद्या निकेतन स्कूल में मंगलवार को एसडीएम मोहम्मद अमान व भाजपा नेता एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख मुकेश तौमर ने सघन पौधारोपण किया गया। इस मौके पर एसडीएम ने कहा कि पौधे मनुष्य के जीवन का अभिन्न अंग है।
पौधों से हमें जीवन जीने के लिए ऑक्सीजन मिलता है वहीं पर्यावरण भी संतुलित रहता है। पौधारोपण के साथ-साथ उनका पालन पोषण करना भी उतना ही जरूरी है जितना इंसान के लिए भोजन पानी। उन्होंने कहा कि हमें सिर्फ पेड़-पौधे लगाने नहीं है, बल्कि उनकी रक्षा भी करनी है। ताकि हमारा प्रयास सार्थक हो सके।
पूर्व ब्लाक प्रमुख मुकेश तौमर ने बताया कि क्षेत्र में जगह जगह पौधे लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम 25 पौधे हेम विद्या निकेतन स्कूल के परिसर में लगाए गए हैं। इस दौरान स्कूल प्रबंधक केके शर्मा पट्टीदार, प्रधानाचार्य सचिन कुमार, स्कूल चेयरमैन मनोज अग्रवाल, विवेक कुमार शर्मा, चिराग अग्रवाल, पंकज शर्मा, शशी बाला शर्मा, विष्णु भारद्वाज, पवन कुमार, अश्वनी गौड़, अमीचंद, आदि मौजूद रहे।