रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

4 किलो गांजा को बेचने के लिए जा रहे थे दो युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

इगलास। कोतवाली पुलिस ने गस्त के दौरान बिसाहुली मोड़ से दो युवक को अवैध नशीला पदार्थ गांजा बेचने के लिए जाते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवकों से एक बाइक व मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि वह सोमवार की मध्य रात्रि में मय फोर्स के क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर गस्त कर रहे थे। तभी अलीगढ़-मथुरा रोड स्थित विसाहुली मोड़ पर बाइक सवार दो युवक आते दिखे। जो कि पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे जिसमें उनकी बाइक फिसल गई। शक होने पर पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ लिया।



पूछताछ की तो दोनों ने अपना नाम मनोज पुत्र बुद्धि सिंह निवासी हर्जी का बास व राहुल पुत्र विजय सिंह निवासी नगला लोका थाना महावन (मथुरा) बताया। तलाशी में मनोज से 1 किलो 500 ग्राम व राहुल से 2 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। दोनों से एक-एक मोबाइल व एक बाइक मिली है। बाइक को सीज किया गया है।

इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी मथुरा में यमुना पुल से एक व्यक्ति से गांजा खरीद कर लाए थे। व्यक्ति के संबंध में वह जानकारी नहीं दे पाए हैं। सीओ डा. कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अवैध नशीला पदार्थ गांजे की सप्लाई करने जा रहे दो आरोपियों के खिलाफ NDPS में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।


You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!