रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार

गभाना। थाना पुलिस ने कोर्ट में विचाराधीन अलग-अलग मामलों में गैरहाजिर चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें पुलिस ने कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया है।
इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि हसनपुर निवासी सुनील कुमार व कस्बा गभाना निवासी संजू सिंंह कोर्ट में विचाराधीन विद्युत अधिनियम के मामले में पिछली कई तारीखों से गैरहाजिर चल रहे थे। जबकि गांव कलुवा निवासी संजय उर्फ संजू हत्या के मामले में पिछली कई तारीखों से वांछित चल रहा था। कोर्ट से तीनों लोगों के खिलाफ वारंट जारी हुए थे। कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर रविवार को पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें कोर्ट में न्यायधीश के समक्ष पेश किया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!