रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

500 ग्राम गांजा के साथ पुलिस ने एक युवक को दबोचा

इगलास। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के गांव महुआ के प्राथमिक विद्यालय के सामने से एक युवक को 500 ग्राम गांजा के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर गश्त कर रही थी। तभी गांव महुआ में प्राथमिक विद्यालय के सामने एक संदिग्ध युवक खड़ा दिखाई पड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम श्रीपाल सिंह पुत्र वीरपाल सिंह निवासी महुआ बताया। तलाशी में उसके कब्जे से 500 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!