रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को चोरी की बाइक समेत दबोचा, भेजा जेल

गभाना। थाना पुलिस ने कलुवा में चेंकिग के दौरान एक युवक चोरी की बाइक समेत दबोच लिया। जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

इंस्पेक्टर गभाना सुधीर कुमार ने बताया कि सोमवार को एसआई अरविंद कुमार मय फोर्स के कलुवा में चेकिंग कर रहे थे। तभी एक बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने युवक पीछा करके उसे दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम चाँद खां पुत्र छोट्टन खां निवासी गिडोरा थाना गोडा बताया। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद हुई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!