रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

प्रतिभा सम्मान’ में चमके ओमनी इंटरनेशनल स्कूल के होनहार छात्र

​बस्ती। अपनी मेहनत के दम पर 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्रों को आज आयोजित भव्य ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक सफलताओं के लिए सम्मानित किया गया। इस गरिमामयी समारोह में ओमनी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं को भी विशेष रूप से मंच पर मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर नवाजा गया, जिससे छात्रों और शिक्षकों में उत्साह है.
ओमनी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि और सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कर्मा देवी ग्रुप के चेयरमैन व सेवानिवृत्त आईएएस (Retd. IAS) श्री ओम नारायण सिंह ने कहा शिक्षा के क्षेत्र में कर्मा देवी ग्रुप हमेशा से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उच्च मानकों को स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। हमारे स्कूल के बच्चों ने आज जिले स्तर पर सम्मान पाकर संस्था और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है।”
वहीं, समूह की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती अंशु सिंह गौतम ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह मेधावियों के कड़े परिश्रम, माता-पिता के आशीर्वाद और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये छात्र भविष्य में भी नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे और देश व समाज का गौरव बढ़ाएंगे। इस सम्मान समारोह के दौरान मेधावियों के लिए एक विशेष मोटिवेशनल व करियर काउंसलिंग सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें विशेषज्ञों द्वारा छात्र-छात्राओं को भविष्य की राह और करियर चयन के संबंध में महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक और शिक्षाविद् उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!