रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना तहसील में जयंती पर याद किए गए महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री, किया नमन

गभाना। तहसील सभागार में सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर एसडीएम केबी सिंह, तहसीलदार अवनीश कुमार, नायब तहसीलदार प्रिया गर्ग समेत तहसीलकर्मियाें ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के छविचित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर रामधुन का आयोजन भी हुआ।

एसडीएम केबी सिंह ने कहा कि आज ही के दिन दो ऐसे महान सपूतों का जन्म हुआ, जिन्होंने महान कर्मों से पूरे भारत को अपना कर्जदार बना लिया। गांधी जी का संपूर्ण जीवन त्याग, तपस्या और अहिंसा का पर्याय है।

वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादा जीवन उच्च विचार के साथ “जय जवान जय किसान” का जो नारा दिया वह आज भी प्रासंगिक है। महात्मा गांधी और शास्त्री जी को सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि हम उनके बताए आदर्श मार्गों पर चलने के लिए कृत संकल्पित रहें।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ समाजसेवी पंडित श्याम बाबू शर्मा ने किया। इस मौके पर आरके सतीश चंद्र शर्मा, लेखपाल भानू प्रताप सिंह, मुकेश चौधरी, राजीव शर्मा, कौशलेंद्र यादव, देवेश कुमार, सचिन कुमार, आशीष सारस्वत, संजीव कुमार, कपिल जादौंन, विवेक यादव आदि मौजूद रहे।थाना परिसर मे सीओ सुमन कनौजिया ने ध्वजारोहरण के साथ गारद की सलामी ली। साथ ही स्टाफकर्मियों को उनके आदर्शाें से जागरूक कर कर्तव्यों के निवर्हन हेतु शपथ दिलाई। पूरे थाना स्टाफ ने गांधी व शास्त्री के छविचित्रों पर माल्यार्पण कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

यहां इंस्पेक्टर राम कुंवर सिंह, एसएसआइ केपी सिंह, एसआइ अमित कुमार, धर्मवीर सिंह, सुशील कुमार रस्तोगी, महावीर सिंह, हरेंद्र सिंह, रवि वर्मा, सचिन गोयल, सुरजीत यादव, शिवनंदन सिंह समेत स्टाफकर्मी मौजूद रहे।वहीं ग्वालरा गांव में ग्राम प्रधानपति सतेंद्र सिंह भोला के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बापू व पूर्व प्रधानमंत्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। वहीं गांव में साफ-सफाई करते हुए स्वच्छता रखने का संकल्प लिया।गभाना नगर पंचायत कार्यालय में भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। यहां पर लिपिक नवीन कुमार व स्टाफकर्मियों ने दोनों महापुरुषों के छविचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर दिलीप कुमार शर्मा, हिमांशु सिंह, अमित सिंह, प्रिंस सिंह, तेजवीर, लवकुश आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!