मंगलायतन के विद्यार्थियों का मनोचिकित्सकीय प्रशिक्षण प्रारंभ
इगलास। मंगलायतन विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज के जीएनएम नर्सिंग द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों का विशेष चिकित्सकीय प्रशिक्षण विद्यासागर मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका रोग संस्थान, नई दिल्ली में प्रारंभ हुआ है।
जिसमें विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका-तंत्र से संबंधित बीमारियों का उच्च स्तरीय चिकित्सकों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने विश्वविद्यालय की इस पहल को महत्वपूर्ण बताया।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शैक्षिक एवं चिकित्सकीय अनुभव रोगी के सही उपचार के लिए जरूरी है। इस अवसर पर कुलसचिव ब्रिगेडियर समरवीर सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा, नेहा कुशवाहा, विकास यादव, प्रवीन टेलर, जिबा निगार आदि थे। प्रो. आरके शर्मा ने विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के लिए जाने से पूर्व अनुशासन में रह कर प्रशिक्षण पूरा करने की सलाह दी।