एसएसपी के आदेश पर किशोरी का भगा कर ले जाने रिपोर्ट दर्ज
गभाना। कस्बा के एक मोहल्ला से एक किशोरी का भगा कर ले जाने का मामला एसएसपी के आदेश पर थाना पर दर्ज हुआ है। पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई है।
कस्बा के एक मोहल्ला निवासी युवक ने दर्ज कराई रिर्पोट में बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी एक माह पहले दिल्ली में अपनी मौसी के घर पर रहकर आई थी। वहां वह एक युवक से फोन पर बात करने लगी। विगत एक जनवरी की शाम को उसकी बेटी को वह युवक भगाकर ले गया। तभी एक लड़के ने बेटी व उस युवक का फोटो खींच लिया। तलाश करने के दौरान युवक ने बेटी व उसका फोटो दिखाया तो पता चला कि बेटी को वह युवक ही भगाकर ले गया जो दिल्ली में उससे बात करता था।
इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, किशोरी व आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
