रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

समानता का अधिकार नहीं आरक्षण – सीपी गुप्ता

- राष्ट्रीय सर्वण दल चलाएगा आरक्षण मुक्त भारत अभियान

अलीगढ़। राष्ट्रीय सर्वण दल के संस्थापक संयोजक ने रविवार को दुबे का पड़ाव स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता की। जिसमें उन्होंने कहा कि आरक्षण समानता का अधिकार नहीं है। संगठन भारत को आरक्षण मुक्त कराने के लिए पूरे देश में आंदोलन चलाकर लोगों को जागरूक करेगा।

उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 334 के तहत यह आरक्षण 10 साल के लिए था। 1950 से शुरू हुअा यह आरक्षण सरकारों की मिलीभगत से अब तक हर 10 साल में संशोधन होता चला आ रहा है। जिसे सर्वणों पर थोप दिया जाता है। उन्होंने दाबा किया कि जनवरी 2030 में यह आरक्षण समाप्त हो रहा है। हमें समझना होगा कि जो आरक्षण है वह क्रीमीलेयर तक ही रह गया। यह बात कोर्ट ने भी कहीं है। भारत को आरक्षण मुक्त कराने के संगठन पूरे देश में जन जागरूकता अभियान चलाएगा। सवर्ण उत्थान समिति के अध्यक्ष अवधेश कुमार मिश्रा ने कहा कि भारत योग्यता एवं समानता होना चाहिए। लोकसभा और विधानसभा में भी रोटेशन प्रक्रिया लागू होनी चाहिए। इस मौके पर महामंत्री रतन देव वार्ष्णेय, मनोज त्रिभुवन शर्मा, आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!