रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

राजस्व विभाग की टीम ने खाली कराई 75 लाख रुपये की सरकारी जमीन

गभाना। क्षेत्र के गांव सुमेरपुर में ग्राम समाज की करीब 13 बीघा भूमि को नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम ने खाली करा दिया। भूमि पर गांव के ही चार लोगों ने कब्जा कर रखा था। खाली कराई गई भूमि को ग्राम प्रधान की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।

एसडीएम हीरालाल सैनी ने बताया कि क्षेत्र के गांव सुमेरपुर में गाटा संख्या 235 मि, 236/1, 236/2 ,236/5 भूमि सरकारी अभिलेखों में ग्राम समाज की ऊसर भूमि में दर्ज है। जबकि उक्त भूमि पर गांव की हरिशचंद्र, रामप्रकाश, गजराज व नरेश ने अवैध रूप से कब्जा कर सरसों की फसल बो रखी थी। मामले में ग्रामीणों ने अवैध कब्जे की शिकायत की थी।

शिकायत पर शनिवार को नायब तहसीलदार प्रिया गर्ग के नेतृत्व में राजस्व टीम ने थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर उक्त भूमि की पैमाइश कराकर खड़ी सरसों की फसल को जुतवाकर कब्जा मुक्त करा दिया। उन्होंने बताया कि खाली कराई गई भूमि को ग्राम प्रधान के सुपुर्दगी में दी गई है।

खाली कराई गई भूमि की कीमत करीब 75 लाख रुपये है। नायब तहसीलदार ने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी ने भी फिर से उक्त भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए जेल भेज जाएगा। टीम में कानूनगो शशि पांडे, कानूनगो भवानी शंकर, लेखपाल गोपी पांडे, लेखपाल गुरूकेश यादव व थाना पुलिस मौजूद रही।

error: Content is protected !!