रिंकू सिंह को नहीं मिली जगह, वेस्टइंडीज दौरे के लिए T-20 सीरीज को टीम का हुआ ऐलान
न्यूज डेस्क। वेस्टइंडीज दौरे पर होने वाली पांच टी-20 मैचों की सीरीज को बुधवार को भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया। टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या को सौंपी गई है, जबकि सूर्य कुमार यादव को उपकप्तान बनाया गया है। चयनकर्ताओं ने टीम का चयन करने में कई चौंकाने वाले फैसले लिए हैं।
चयनकर्ताओं ने सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली, रोहित शर्मा तथा रवीद्र जड़ेजा को आराम दिया है। वहीं IPL में शानदार प्रदर्शन करने वाले अलीगढ़ के रिंकू सिंह को टीम में जगह नहीं दी गई है। घरेलू क्रिकेट में भी उनका रिकॉर्ड शानदार है, जबकि उन्हें भारतीय टीम के भविष्य का फिनिशर माना जा रहा है। इसके बाद भी उनका चयन नहीं किया गया है। वहीं विकेटकीपर संजू सैमसन की टीम में फिर वापसी कर ली है। यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, तेज बॉलर मुकेश कुमार को इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिला है।
चयनित 15 सदस्यीय टीम
हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्य कुमार यादव (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, आवेश खान, मुकेश कुमार
भारत वनाम वेस्टइंडीज
T-20 सीरीज का शेड्यूल
| मैच | कब | समय |
| पहला | 3 अगस्त | शाम 8 बजे |
| दूसरा | 6 अगस्त | शाम 8 बजे |
| तीसरा | 8 अगस्त | शाम 8 बजे |
| चौथा | 12 अगस्त | शाम 8 बजे |
| पांचवां | 13 अगस्त | शाम 8 बजे |