गोंडा मोड़ तिराहे पर टशनबाजी में फायरिंग, दो आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
गोंडा मोड़ तिराहे पर टशनबाजी में फायरिंग
इगलास। कस्बा में गोंडा मोड़ तिराहे पर रविवार रात्रि में कुछ युवकों ने एक युवक को घर से बुलाकर उसके ऊपर टशनबाजी में फायरिंग कर डाली थी। जिसमें युवक गोली लगने से घायल हो गया था। मामले में पीड़ित के पिता ने दो लोगों को नामजद कराते हुए चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बुधवार को दो आराेपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हमले में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है।
यह था पूरा मामला
कस्बा के गोंडा रोड के मोहल्ला शिवपुरी-हैदरगंज माेमीन पुत्र फरीद खां को रविवार रात्रि में लव उर्फ सुक्का ने फोन करके गोंडा मोड़ पर बात करने के लिए बुलाया था। आरोप है कि जैसे ही वह मोड़ पर पहुंचा तो वहां मौजूद लव व उसके अन्य तीन साथियों ने मोमिन के ऊपर फायरिंग कर डाली। जिसमें मोमिन के एक गोली उसके दाहिने पैर में घुटने के नीचे लग गई, वहीं दूसरे पैर में छर्रा लग गए थे। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया। मामले में पीड़ित मोमिन के पिता फरीद खां की ओर से लव उर्फ सुक्का निवासी असावर, अंकित शर्मा उर्फ गौफर निवासी जाटवार समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने नामजदों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले में नामजद लव कुमार उर्फ सुक्का पुत्र जगदीश निवासी मोहल्ला असावर व अंकित शर्मा उर्फ गौफर पुत्र संतोष निवासी मोहल्ला शिवदान नगर, हाल निवासी गांव जवार थाना इगलास को बुधवार को बादामपुर रहर पटरी के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर एक तमंचा व एक जिंदा कारतूर व दो खोखा कारतूस के बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में ये रहे शामिल
एसआई दिनेश कुमार
कांस्टेबल सोनू शर्मा
कांस्टेबल विवेक तोमर
कांस्टेबल विपिन कुमार