रोटी बैंक ने जरूरतमंदों को किए कंबल वितरण
इगलास। श्री मुरलीवाला युवा सेवा समिति (रोटी बैंक) ने गांव साथिनी में खाटू श्याम मंदिर के पास आयोजित कार्यक्रम में बाइसी के जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किया। समिति की पहल से लोगों के चेहरों पर मुस्कान छा गई। उन्होंने समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

अध्यक्ष शिवकुमार सोनी ने बताया कि संस्था समाज सेवा के कार्यों में सदैव अग्रणी रहती है। संस्था के सदस्यों के सहयोग से जगह-जगह कंबल वितरण किया जा रहा है। वहीं, प्रो. सिद्धार्थ जैन, सुनील शर्मा, सोनू पंडित, बिजेंद्र साईं, सतीश सिंह, कन्हैया सोनी आदि ने कहा कि मानवता की सेवा करने के इस प्रकार के प्रयास समाज में एकता और सहयोग की भावना को भी बढ़ाते हैं। इस अवसर पर डा. नितिन हिंडोल, तनुज गर्ग, सुधीर कौशिक, रवि सोनी, यतेंद्र प्रताप सिंह, तरुण कुमार, अशोक पाठक, बबलू पाठक, जितेंद्र सिरोही, पवन सोनी आदि थे।