रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

शिविर में 12 लोगों का आपरेशन के लिए चयन

शिविर में 12 लोगों का आपरेशन के लिए चयन

इगलास। एलबीके पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल व राष्ट्रीय युवा सेवा संगठन के सौजन्य से निश्शुल्क मेडिकल शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें नेत्र संबंधी रोगों का उपचार परामर्श, निदान व दवा वितरण, चश्मा वितरण करके किया गया। मोतियाबिंद के रोगियों को निश्शुल्क आपरेशन की सुविधा प्रदान कर डा. श्राफ चैरिटेबल आई हास्पिटल में भेजा गया। पंकज सिंह, अभिषेक कुमार आदि ने शिविर में रोगियों की समस्याओं का समाधान किया। 25 नेत्र रोगियों का परीक्षण हुआ, जिसमें 12 रोगियों को मोतियाबिंद आपरेशन के लिए भेजा गया। समाजसेवी नितिन अग्रवाल ने शिविर को सफल बनाने वाले एनसीसी दल व हास्पिटल टीम का आभार व्यक्त किया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!