इगलास में आरएसएस का हुआ परिवार सम्मेलन
इगलास। कस्बा के किशन जी मैरिज होम में शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में कुटुंब प्रबोधन गतिविधि द्वारा परिवार सम्मेलन हुआ। मुख्य वक्ता कुटुंब प्रबोधन के सह संयोजक अंबिका प्रसाद ने कहा कि वर्तमान में युवा पीढ़ी अपने संस्कारों को भूलती जा रही है। संयुक्त परिवार खत्म होते जा रहे हैं। यदि समय रहते हम जागृत नहीं हुए तथा नई पीढ़ी को भारतीय संस्कारों की शिक्षा नहीं दी गई तो आने वाला समय परिवारों को पूर्ण रूप से नष्ट कर देगा। यदि परिवारों, सम्मान व संस्कृति को बचाना है तो युवा पीढ़ी को संस्कारित करना होगा।
कार्यक्रम के दौरान दो बलिदानियों के परिवार के साथ ही एक संयुक्त परिवार को सम्मानित किया गया। समापन पर सहभोज कार्यक्रम हुआ। संचालन विनय भारद्वाज ने किया। इस अवसर पर जिला प्रचारक कुश, सह जिला संघचालक नीरज गुप्ता, जिला कुटुंब प्रबोधन प्रमुख नीतेश भारद्वाज, नगर संघचालक गोपाल गौड़, नगर कार्यवाह महेश, कुटुंब प्रबोधन नगर प्रमुख कन्हैयालाल बंसल, व्यवस्था प्रमुख तस्वीर, गेंदालाल, लक्ष्मी नारायण कौशिक, रवेंद्र, अनुज मित्तल, नितिन अग्रवाल, सोमेश कौशिक, कृष्णकुमार, प्रेम किशन, उदित, शिवम, ध्रुव, गजकुमार, तिलक, रेखा, मान्या, सुधा रानी, मधु, नीता आदि मौजूद रहे।