रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना पुलिस ने एक बैटरी चोर को भेजा जेल

गभाना। थाना पुलिस ने महरावल में सब्जी की दुकान से बैटरी चोरी कर भाग रहे एक युवक को गिरफ्तार मंगलवार को जेल भेज दिया है।

इंस्पेक्टर गभाना राम कुंवर सिंह ने बताया कि महरावल निवासी कीर्तीकांत महरावल पैंठ में सब्जी की दुकान चलाता है। सोमवार दोपहर में वह एक ढाबा पर सब्जी देने गया था। तभी एक चोर दुकान में से बैटरी चोरी कर भागने लगा। जिस पर कीर्तिकांत ने ग्रामीणों के सहयोग से उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शादाब निवासी उस्मानपाड़ थाना देहलीगेट बताया। कीर्तिकांत की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को आरोपी को जेल भेज दिया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!