एसडीएम व सीओ ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण
गभाना। कस्बा स्थित अनाज मंडी में मतगणना स्थल का सोमवार को एसडीएम केबी सिंह व सीओ ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा।
एसडीएम ने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 11 मई को मतदान होगा। जिसके बाद 13 मई को अनाज मंडी में गभाना, चंडौस, बरौली व पिसावा नगर पंचायत की मतगणना की जाएगी। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थों को स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाओं को ठीक कराने, बैरीकेटिंग कराने, सीसीटीबी कैमरे लगवाने, वाहन पार्किंग समेत अन्य व्यवस्थाओं समय से पूरी कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वाहनों को मतगणना स्थल से दूर पार्किंग में ही खड़ा कराया जाए। प्रत्याशी व एजेंटों के अलावा अन्य किसी को मतगणना स्थल में प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर तहसीलदार उदयवीर सिह, इंस्पेक्टर रामकुंवर सिंह, लिपिक नवीन कुमार आदि मौजूद रहे।
