रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

भुमियां बाबा मंदिर का एसडीएम ने किया निरीक्षण

गभाना।कन्होई स्थित श्री सिद्धनाथभुमियां बाबा मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारियों को लेकर मंगलवार को एसडीएम हीरालाल सैनी ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर में जलाभिषेक को श्रद्धालुओं के आने वाले अपार सैलाब व कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन के आस-पास व मंदिर परिसर में बेरिकेटिंग कराने, सीसीटीबी कैमरे चालू रखने, साफ-सफाई की व्यवस्थाओं को दुरूस्त कराने के निर्देश मंदिर प्रबंधक व नगर पंचायत कर्मियों को दिए। उन्होंने कहा कहा कि रेलवे लाइन के बीच में पड़ने वाले प्राचीन कुंआ व रेलवे लाइन, पुल से उतरने वाली सीढ़ियों पर पर्याप्त फोर्स तैनात कियाजाए, ताकि हादसों को रोका जा सके। इस दौरान मंदिर प्रबंधक रवि सिंह, नवीन कुमार आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!