रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

एसडीएम ने गोशाला का किया निरीक्षण, साफ-सफाई के दिए निर्देश

इगलास। क्षेत्र के गांव मजूपुर स्थित गोशाला का मंगलवार को एसडीएम शाश्वत त्रिपुरारी ने ओचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। गोशाला परिसर में गदंगी देख उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए नियमित साफ-सफाई करने के लिए निर्देशित किया।

कानूनगो व हल्का लेखपाल के साथ एसडीएम गोशाला परिसर में पहुंचे। जहां पर उन्होंने मौजूदा गोवंशों का अभिलेखों से भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने गोशाला में गोवंशों के लिए चारा-पानी आदि की व्यवस्थाओं को देखा। गोशाला परिसर में गदंगी का अंबार देखकर उन्होंने नाराजगी जताते हुए केयरटेकर से नियमित साफ-सफाई करने तथा फोटो व वीडियो भेजने के लिए निर्देशित किया। चार गोवंश अवस्थ्य मिलने पर पशु चिकित्साधिकारी को नियमित गोशाला में गोवंशों की स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार करने के निर्देश दिए।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!