रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

व्यापारियों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता: इंस्पेक्टर

चण्डौस। कस्बे में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और व्यापारियों के साथ समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से रविवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। पुराना बाजार स्थित प्रदीप माहेश्वरी के आवास पर आयोजित इस बैठक में इंस्पेक्टर सत्यवीर सिंह ने व्यापारियों की समस्याओं को सुना और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े दिशा-निर्देश जारी किए।

सुरक्षा के लिए तीसरी आंख का पहरा जरूरी

बैठक के दौरान इंस्पेक्टर सत्यवीर सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने व्यापारियों को निर्देशित किया कि जिन दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, उनका फोकस मुख्य मार्गों और गलियों की ओर रखें ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। अन्य व्यापारियों से भी अपील की गई कि वे अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं, जिससे अपराध नियंत्रण में पुलिस को मदद मिल सके।

अतिक्रमण मुक्त कस्बे के लिए मांगा सहयोग

कस्बे में लगने वाले जाम की समस्या को देखते हुए इंस्पेक्टर ने व्यापारियों से दुकानों के बाहर सामान न रखने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क पर अतिक्रमण के कारण ही यातायात बाधित होता है। कस्बे को जाम मुक्त बनाने के लिए व्यापारियों से सक्रिय सहयोग का आग्रह किया गया है।

संवाद से होगा समस्याओं का समाधान

व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए इंस्पेक्टर ने कहा कि व्यापारी वर्ग की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है और किसी भी आपात स्थिति में वे सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन व्यापारियों के सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

बैठक में मुख्य रूप से ये रहे उपस्थित 

इस दौरान उपनिरीक्षक अलखराम, उपनिरीक्षक राजवीर सिंह, प्रदीप माहेश्वरी, पंकज माहेश्वरी, अमित माहेश्वरी, कृष्ण कुमार शर्मा, छोटेलाल शर्मा, दिनेश , इंद्रदेव गौड़, पवन गुप्ता, देवेंद्र गोयल, वैभव माहेश्वरी, मुन्ना खां, पंकज शर्मा, अंजुल वर्मा, राजपाल शर्मा और योगेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!