रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

सफलता का असली राज है आत्मविश्वास

इगलास। मंगलायतन विश्वविद्यालय में दैनिक जागरण व जिलैट गार्ड द्वारा ‘कर लो सफलता मुट्ठी में’ कार्यक्रम हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) व डिपार्टमेंट आफ कंप्यूटर इंजीनियरिंग एंड एप्लीकेशन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को रोजगार, करियर और उच्च शिक्षा के अवसरों के प्रति जागरूक करना था। इसमें सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा के मूल्यों को भी सम्मिलित किया गया। छात्रों, शिक्षकों और अन्य अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शुभारंभ मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया गया। वक्ता दिग्विजय सिंह ने बताया कि कैसे सही मार्गदर्शन और प्रयास से सफलता प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा, छात्रों को आत्म-प्रेरणा, समय प्रबंधन और लक्ष्य निर्धारण के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। एनएसएस की समन्वयक डा. पूनम रानी व कार्यक्रम अधिकारी डा. सोनी सिंह ने कहा कि कर लो सफलता मुट्ठी में जैसे कार्यक्रम शिक्षा के प्रति छात्रों की रुचि को बढ़ाने में मदद करते हैं। कार्यक्रम अधिकारी लव मित्तल ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों के व्यावहारिक जीवन में भी सफलता पाने के लिए आवश्यक हैं। आभार व्यक्त डा. जावेद वसीम व संचालन वीर प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर डा. मनोज वाष्र्णेय, डा. रोबिन वर्मा, योगेश कौशिक, रवि शेखर, शाहिद फरीदी आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!