सात साल की बच्ची के साथ 14 साल के किशोर ने किया दुष्कर्म
अलीगढ़। हरदुआगंज थाना क्षेत्र में फैक्टरी के बाहर खेल रही 7 वर्षीय बच्ची के साथ एक 14 वर्ष किशोर ने दुष्कर्म कर डाला। बच्ची ने पूरी घटना परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। पीड़िता की पिता ने किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर बाल सुधर गृह भेजा है।
बुलंदशहर के थाना डिबाई के एक गांव निवासी युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि वह परिजनों के साथ रहकर ताला नगरी स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। शुक्रवार को उसकी 7 वर्षीय बेटी फैक्टरी के बाहर खेल रही थी तभी हरदुआगंज के बेरिया नगला निवासी 14 वर्षीय लड़का उसे लालच देकर उसे फैक्टरी में ले गया। जहां पर उसने उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। बेटी ने घर आकर रोते-बिलखते हुए यह बात परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। थाना प्रभारी बृजपाल सिंह बताया कि आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह आगरा के लिए भेज दिया गया है।