रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

रात 10 बजे के बाद नहीं खुलेगी दुकान, वरना होगी कार्रवाई

 थाना प्रभारियों को आदेशों का अनुपालन करने के लिए निर्देश

अलीगढ़। शहर में यदि आप रात 10 बजे के बाद किसी सामान खरीदने के लिए घर से निकले हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। जिला प्रशासन ने निकाय चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए शहर के सभी बाजारों में दुकानों को रात 10 बजे बंद करने के निर्देश दिए हैं।
एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट ने बताया कि महानगर के कोतवाली नगर एवं सिविल लाइन क्षेत्र में अब देर रात तक खुलने वाली दुकानें
अब रात 10 बजे तक ही बंद होंगी। इस दौरान दुकानदारों की मनमानी नहीं चलेगी । केवल बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर शेष दुकानें निर्धारित समय से ही बंद होंगी। ऐसा न करने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ चालान एवं जुर्माने की कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि आदेशों का पालन करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को इसके लिए निर्देशित किया गया है । यदि उनके स्तर से कोई लापरवाही बरती गई तो उनके खिलाफ भी कठोर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि यह निर्णय निकाय चुनाव को शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए लिया गया है। उन्होंने बताया कि शहर में रात दो बजे के बाद तक भी चाय, पान आदि की दुकानों पर भीड़ लगी रहती है। कई बार यहां मारपीट और झगड़े की वारदात होती रहती हैं । इससे शहर की कानून व्यवस्था भी प्रभावित होती है । इसी को लेकर रात 10 बजे तक सभी दुकानों को बंद कराने का फैसला लिया गया है । उन्होंने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने इलाकों में आपातकालीन सेवाओं से जुड़ी दुकानों को छोड़कर अन्य दुकानों को रात 10 बजे तक बंद कराने के निर्देश दिए गए हैं। केवल बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन की पास की दुकानों को खुलने की छूट दी गई है। उन्होंने बताया कि इसका पूरी कड़ाई से पालन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्देशों का अनुपालन न करने पर संबंधित थाना प्रभारियों से जवाब तलब किया गया है

विज्ञापन 

 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!