रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेलों में दिखाया दमखम

इगलास। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर एलबीके पब्लिक स्कूल में जागरूकता एवं निखार पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। निर्देशिका प्रियंका अग्रवाल ने मेजर ध्यानचंद के जीवन प्रसंग सुनाकर खेलों का महत्व बताया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने टीम बनाकर कप्तान व उपकप्तान चुने तथा क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रधानाचार्या रुबीना शाहीन ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी और सफल विद्यार्थियों को मेडल व प्रमाणपत्र देने की घोषणा की। प्रबंधक हरीमोहन अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संसाधनों का सदुपयोग कर स्वस्थ और जागरूक नागरिक बनने का संदेश दिया। बाल वाटिका में कराई गई प्रतियोगिताओं की निर्देशिका मान्या अग्रवाल ने सराहना की। वहीं राधा इंटरनेशनल अकादमी में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा फिटनेस प्रतिज्ञा लेने के साथ हुई। विद्यालय प्रांगण में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खिलाड़ियों ने अपनी फुर्ती, शक्ति और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!