रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

श्री विष्णु दत्त शर्मा इंटर कालेज में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी किए सम्मानित

इगलास : कस्बा के श्री विष्णु दत्त शर्मा इंटर कालेज का सत्र 2024-25 का परीक्षा फल शनिवार को घोषित हुआ। इस दौरान कक्षा छह से 11 तक के मेधावी विद्यार्थियों को समारोह पूर्वक सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए मेहनत करने की प्रेरणा दी गई।

कक्षा छह की दिव्या व शिवांगी को प्रथम, बेबी व मान्यता को द्वितीय, व्योमवमयंक को तृतीय, कक्षा सात में श्रेया व सार्थक को प्रथम, प्रज्ञा व नरेश को द्वितीय, मयंक व इशांक को तृतीय, कक्षा आठ में रोशनी ववैष्णवी को प्रथम, भरत व शिवम को द्वितीय तथा युवराज व शीतल को तृतीय, कक्षा नौ में छवि को प्रथम, अनु को द्वितीय, सुमित को तृतीय, कक्षा 11 में गोपाल चौधरी को प्रथम, विजय सिंह को द्वितीय तथा लाक्या शर्मा को तृतीय स्थान मिला। विद्यार्थियों को प्रबंधक गौरव शर्मा, कोषाध्यक्ष शशांक शर्मा व प्रधानाचार्य आनंद स्वरुप पाठक द्वारा प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषितकी।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!