रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा शुरू

इगलास। क्षेत्र के गांव साथिनी में सोमवार को श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। गांव के प्रमुख मार्गों से निकाली गई यात्रा में भक्तों ने भाग लिया। शुभारंभ आचार्यों ने वेद मंत्र उच्चारण के साथ प्रथम आराध्य श्री गणेश के साथ भागवत पूजन कराया। महिला श्रद्धालु प्रीत वस्त्र धारण किए सिर पर कलश लिए चल रही थी। भक्ति धुनों पर श्रद्धालु झूमते व नृत्य कर रहे थे। पुन: कथा स्थल पर पहुंची यात्रा को विश्राम दिया गया। प्रथम दिवस की कथा का बखान करते हुए राष्ट्रीय संत कार्ष्णिबालयोगी महाराज ने कहा कि जन्म-मृत्यु का चक्र चलता आ रहा है, यह प्रकृति का नियम है इस सत्य को स्वीकार करके भयमुक्त होकर जीवन जीना चाहिए। इस अवसर पर चंद्रपाल पाठक, विमला देवी, नगेंद्र पाठक, धर्मेंद्र पाठक, रवि सोनी, शिवकुमार, डा. नितिन हिंडोल, एडवोकेट सुधीर कौशिक, तनुज गर्ग आदि थे। कथा का आयोजन आठ दिसंबर तक प्रतिदिन दोप. 12 से शाम चार बजे तक किया जाएगा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!