ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष की भाभी का निधन
इगलास। कस्बा के सराय बाजार हरपाल नगर निवासी हरिओम शर्मा गुरुजी की 68 वर्षीय पत्नी मालती शर्मा का गुरुवार को निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिन से अस्वस्थ चल रही थी। उनका उपचार अलीगढ़ के निजी अस्पताल में चल रहा था। गुरुवार को तबियत ज्यादा खराब होने पर दिल्ली उपचार के लिए लेकर जाते समय उन्होंने रास्ते में अंतिम सांस ली। देर शाम कस्बा के मोक्ष धाम में अंतिम संस्कार किया गया। वह अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तहसील अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण कौशिक की भाभी थी। उन्होंने अपने पीछे बेटा प्रवीन कौशिक, पवन कौशिक, भतीजे विजय कौशिक, दैनिक जागरण पत्रकार योगेश कौशिक, आदित्य कौशिक के साथ ही भरे पूरे परिवार को छोड़ा है। उनके निधन पर क्षेत्र के समाज सेवी, राजनेता, पत्रकार व सभ्रांत लोगों द्वारा शोक संवेदना प्रकट की गई।