रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना के मान्यवर काशीराम राजकीय महाविद्यालय में छात्रों को स्मार्टफोन का हुआ वितरण

गभाना। नगर के मान्यवर काशीराम राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को “स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना” के तहत छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरण किया। जिन्हें पाकर छात्रों के चेहरे खुशी से खिलउठे।

महाविद्यालय के नोडल अधिकारी डा. वीरेंद्र कुमार एवं पर्चवेक्षण नोडल अधिकारी ईओ गभाना अनामिका सिंह के पर्यवेक्षण में ग्राम प्रधान मढ़ौला पुष्पा देवी व वरिष्ठ समाजसेवी ज्ञानेंद्र सिंह नेताजी ने 73 छात्रों को स्मार्टफोन का वितरण किया।

इस मौके प्राचार्या डा. अनीता रानी राठौर ने कहा कि आधुनिक युग में तकनीकी बिना सर्वांगीण विकास की कल्पना संभव नहीं है। सरकार टैबलेट का वितरण कर छात्र-छात्राओं को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने में जुटी है। छात्रों को जो टैबलेट मिले है उसका प्रयोग वह केवल अच्छे कार्य व पढ़ाई के लिए प्रयोग करें।

कार्यक्रम में डा. कालूराज, डा. नेत्रपाल सिंह, डा. दीपशिखा, डा. सरिता रानी, डा. रामवीर सिंह, डा. दीपक अग्रवाल, डा. संदीप गुप्ता, डा. आरआर शर्मा, डा. कामिनी, डा. अमित, डा. दीपक चौधरी, अवनीश कुमार आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!