रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना के मान्यवर काशीराम राजकीय महाविद्यालय में हिंदी दिवस पर हुई भाषण प्रतियोगिता

गभाना। कस्बा के मान्यवर काशीराम राजकीय महाविद्यालय में गुरुवार को हिंदी दिवस पर विचार संगोष्ठी व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

प्रतियोगिता का शुभारंभा प्राचार्या डॉ. अनीता रानी राठौर ने करते हुए कहा कि सरल भाषा किसी भी व्यक्ति की अभिव्यक्ति का माध्यम होती है। हिंदी भाषा से श्रेष्ठ कोई भी भाषा नही है। हिंदी को यदि हम अपनी कार्य संस्कृति में शामिल करें तो उसकी बेहतरी के लिए अच्छा काम कर सकते हैं।वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. रामेंद्र रमण शर्मा ने कहा कि हिंदी भाषा पूरे देश को एकता के सूत्र में बांधने के साथ ही रोजगार दिलाने का काम करती है। गोष्ठी में प्राक्टर डॉ. नेत्रपाल सिंह ने हिंदी भाषा के महत्व व उत्थान पर एवं डॉ. कालूराम, डॉ. दीपशिखा ने भी हिंदी दिवस पर विस्तार से प्रकाश डाला। भाषण प्रतियोगिता में आरती शर्मा प्रथम, मोहिनी द्वितीय, व काजल तृतीय स्थान पर रही।

इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने हिंदी के विकास एवं उसे अपनाने के लिए संकल्प लिया। इस दौरान डॉ. दीपक अग्रवाल, डॉ. संजय सिंह, डॉ. संदीप कुमार गुप्ता, डॉ. रामवीर सिंह, डॉ. कामिनी, डॉ. अमित सिंह, डॉ. दीपक चौधरी, दर्शना माहौर, मनु, देवेश सिंह, रेखा चौहान, हिमानी, प्राची, नेहा कश्यप, लोकेश शर्मा, वेदवीर आदि मौजूद रहे।

वहीं कस्बा स्थित श्री लक्ष्मीराज इंटर कालेज में हुई विचार गोष्ठी में प्राधानाचर्य डा. विजेंद्र शर्मा ने कहा कि हिंदी विश्व में बोली जाने वाली प्रमुख भाषाओं में से एक है। हिंदी हमें पूरी दुनियां में सम्मान दिलाती है। हिंदी प्रवक्ता गरिमा सिंह ने कहा कि भारत में रहकर भी हिंदी को महत्व ना देना हमारी सबसे बड़ी भूल है। हिंदी भाषा सभी को एकता के सूत्र में पिरोती है। हमें हिंदी भाषा को एक दिवस के रूप में न मनाकर हर दिन मनाना चाहिए। यहां पर यशपाल सिंह, अनिल शर्मा, हिमांशु, साधना सिंह, देवप्रभा, सीमा सिंह, मीनू रानी आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!