रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

महिला को सांप ने काटा, अस्पताल में कराया भर्ती 

लोधा। क्षेत्र के गांव सदलपुर में बिटोरा से उपले लेने गई महिला को सांप ने काट लिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने महिला को आनन-फानन में उपचार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार सदलपुर निवासी दिनेश कुमार की पत्नी तुलसी देवी गुरुवार को घर के बाहर रखे बिटोरा से उपले निकालने के लिए गई थी। जैसे ही वह उपले निकालने लगी तभी बिटोरा के ऊपर रखे छप्पर से सांप तुलसी देवी के ऊपर गिर पड़ा और उनकी बाजू में काट लिया। सांप के काटते ही तुलसी देवी ने चीख-पुकार मचाना शुरू कर दिया। शोर-शराबा सुनकर परिजन व आस पड़ौस के लोग दौड़कर मौके पर पहुंच गए। परिजन आनन-फानन में उन्हें उपचार को जिला अस्पताल ले गए। वहीं ग्रामीणों ने सांप को लाठी-डंडों से मार दिया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!