रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

एसएसपी ने टटोला चण्डौस थाने का रिकॉर्ड, लंबित विवेचनाओं पर कड़ा रुख

चंडौस। एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने मंगलवार को थाना का औचक निरीक्षण कर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। इस दौरान उन्होंने थाने के अभिलेखों की गहनता से पड़ताल की और लंबित मामलों को लेकर विवेचकों की जमकर क्लास लगाई। एसएसपी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जांच में ढिलाई और लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अभिलेखों के रख-रखाव पर दिए निर्देश
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाना कार्यालय के अपराध रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, हिस्ट्रीशीटर निगरानी और जमानत रजिस्टर का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव और सभी प्रविष्टियों को समय से अपडेट करने के संबंध में संबंधित मुंशी व प्रभारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस रिकॉर्ड में पारदर्शिता और सटीकता अनिवार्य है।

अर्दली रूम में विवेचकों को सख्त हिदायत
इसके बाद एसएसपी ने थाने के समस्त विवेचकों का अर्दली रूम लिया। एक-एक कर लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने मामलों के गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण के आदेश दिए। उन्होंने दो टूक कहा की
पीड़ितों को न्याय दिलाना पुलिस की पहली प्राथमिकता है। विवेचनाओं में पारदर्शिता और संवेदनशीलता हर हाल में नजर आनी चाहिए। इस दौरान सीओ गभाना महेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक सत्यवीर सिंह आदि मौजूद रहे ।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!