सेमिनार में छात्राओं को दी जानकारी
इगलास। कस्बा के श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर काॅलेज में माहवारी के दौरान होने वाली समस्याओं को लेकर सेमीनार हुई। इस दौरान छात्राओं ने माहवारी को लेकर होने वाली समस्याओं को डाॅक्टर को बताया। छात्राओं की जिज्ञासा का समाधान करते हुए आयुर्वेदिक हाॅस्पिटल की अधीक्षक डाॅ. संचन यादव ने बताया कि माहवारी के दौरान सेनिटरी पैड का प्रयोग करें। पैड के अभाव में स्वच्छता का ध्यान रखते हुए स्वच्छ कपड़े का प्रयोग करें। नियत अवधि के बाद पैड का डिस्पोजल ऐसे किया जाए जिससे पर्यावरण प्रभावित न हो। सेमीनार के उपरांत छात्राओं काे लक्षण के आधार पर परीक्षण करके अशोकारिष्ट के सीरप का भी वितरण किया गया। प्रधानाचार्य डाॅ. संजय कुमार ने टीम का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सविता त्रिपाठी, ज्योति वर्मा व फार्मासिस्ट दिनेश शर्मा मौजूद रहे।